|
तमसा के पावन तट पर स्थित यह
जनपद आज़मगढ़ अनेक ऋषियों की पावन
पुण्य भूमि है।
आज़मगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश के पूर्वी
भाग में
स्थित है, जो गंगा और घाघरा के मध्य
बसा हुआ है।
यह
जनपद आदि काल से ही मनीषियों, ऋषियों,
चिन्तकों, विद्वानों और स्वतंत्रता
सेनानियों की जन्म स्थली रही है। इस
जनपद को नवाब आज़मशाह ने बसाया था,
इसी कारण इसका नाम आज़मगढ़ पड़ा।
15 नवम्बर 1994 को चौदहवें मण्डल के
रूप में
"आजमगढ़
मण्डल
"
का सृजन किया गया।
 |